हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश रिलायंस फाउंड...

    रिलायंस फाउंडेशन ने की असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 करोड़ की मदद

    Reliance Foundation

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी आगे आए हैं जिसमें रिलायंस फाउंडेशन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपये दिए हैं। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि रिलायंस फाउंडेशन पिछले एक माह से बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा है। इसके लिए हमारी टीमें असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन तथा अन्य नागरिक समाजिक संगठनों के साथ मिल कर काम कर रही है।

    बयान में बताया गया कि चिकित्सा शिविरों और पशुधन शिविरों के साथ, रिलायंस फाउंडेशन तत्काल राहत प्रदान करने के लिए सूखा राशन और स्वास्थय जरूरतों के लिए किट वितरित कर रहा है। अब तक 5,000 से अधिक परिवारों को किट दी गई हैं। पहली जून को शिविरों की शुरूआत की गई थी तब से 1,900 से अधिक लोगों की स्वास्थय जांच और इलाज किया गया। पशुधन शिविरों में 10,400 से अधिक बेजुबान जानवरों का इलाज किया गया है।
    मुख्यमंत्री डॉ हेमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘इस महत्वपूर्ण मोड़ पर असम के लोगों के साथ खड़े होने के लिए मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी का हार्दिक आभार। यह हमारे बाढ़ राहत उपायों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here