हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश बासमती के निर...

    बासमती के निर्यात से तुरंत हटाई जाए पाबंदियां: मान

    Bhagwant Mann
    पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए केन्द्र से की मांग

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए केन्द्र से की मांग

    • ग्रामीण विकास फंड रोकने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा | Bhagwant Mann

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्र सरकार द्वारा बासमती के निर्यात पर लगाई पाबंदियों को पंजाब और किसान विरोधी कदम बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने केन्द्र सरकार से इस मनमाने फैसले को तुरंत वापस लेने की माँग की है।

    शुक्रवार को यहां पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय किसान मेले के आखिरी दिन बड़ी संख्या में पहुँचे किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बड़े दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि केन्द्र सरकार का यह बेतुका फैसला किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बासमती चावलों का कम से कम निर्यात मूल्य 1200 डॉलर प्रति टन तय कर दिया है, जिससे बासमती की घरेलू कीमतों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

    मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि मेहनतकश किसान खेती लागतें बढ़ने और कम भाव मिलने के कारण पहले ही संकट में डूबे हुए हैं। सीएम मान ने कहा कि देश में बासमती का सबसे अधिक उत्पादन पंजाब में होता है और केन्द्र सरकार का यह फैसला हमारे किसानों के हितों को बुरी तरह से प्रभावित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में फसलीय विविधता के अंतर्गत मूँग की दाल, बासमती और अन्य वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े प्रयास कर रही है, परन्तु दूसरी ओर केंद्र की ऐसी नीतियों से हमारी मुहिम को चोट पहुँच रही है।

    मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने केन्द्र सरकार का यह कदम किसान विरोधी और पंजाब विरोधी बताया है, जिसका राज्य सरकार द्वारा जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्रीय पाबंदियों के मद्देनजर बासमती चावल पश्चिमी बंगाल, केरला जैसे राज्यों को बेचने पर भी गौर कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– देश भर में 31 जीएसटी अदालतें मंजूर, हरियाणा में हिसार और गुड़गांव से चलेंगी जीएसटी न्यायपीठ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here