हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अन्य खबरें सोहने सतगुरू ...

    सोहने सतगुरू ने यूटयूब पर लाइव आकर दिए साध-संगत को दर्शन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शुक्रवार सायं 9 बजे यूटयूब चैनल पर साध-संगत को दर्शन दिए। इससे पहले पूज्य गुरू जी सुबह इंस्टाग्राम पर साध-संगत को अपना संदेश भेजा। आपको बता दें कि पूज्य गुरू जी हर रोज इंस्टाग्राम और यूटयूब चैनल पर लाइव आएंगे। आइये देखते हैं पूज्य गुरू जी के रूहानी वचन…..

     

    इससे पहले पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को संदेश दिया। पूज्य गुरू जी ने फरमाया कि अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है। ये कलियुग है बुराई का समय है। कोई भी बुरा कर्म करता है इन्सान, तो यहां पे फलता-फुलता नजर आता है। लेकिन अच्छा कर्म करता है, क्योंकि ये कलियुग है तो काल महाकाल उसे जरूर रोकता है। काल कभी नहीं चाहता कि रूहें, आत्माएं अच्छा कर्म करके ओम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरू राम में जा विराजे। इसलिए वो ऐसी-ऐसी अड़चने अड़ाता है, जिससे अच्छाई करने वाले, अच्छाई पर चलने वाले दुर हो जाए। लेकिन बुलंद हौंसला रखिए, राम का नाम जपते रहिए, अपने विलपावर को ऊंचा रखिए तो आप हर मुश्किलों को पार कर सकते है। कोई भी बुराई आपको नहीं रोक पाएगी, लेकिन आदमी के अंदर जरूर आता है कि मैं तो हमेशा अच्छे करता रहा हूं, मेरे पर बहुत जुल्म हो रहा है, तो ये संचित कर्म भी होते हैं, लेकिन अगर फिर भी आपको लगता है कि ऐसा क्यों हो रहा है तो ये भी हो सकता है, कहते है कि शेर जब दो कदम पीछे हटता है तो वो जम्प मार कर बहुत आगे की मंजिल पा जाता है। तो हो सकता है कि ये बुराई आपको बहुत कुछ सिखा रही हो, ताकि आने वाले समय में आप बहुत आगे निकल जाए। तो बुराई के समय में घबराइये नहीं अच्छाई कभी मरा नहीं करती और बुराई कभी आसमां नहीं छुती। बुराई एक दिन जरूर खत्म होती है, और अच्छाई एक दिन जरूर ऊंचाईयों पे जाती है, तो इसलिए टेंशन छोड़िये, ये मत सोचिए मेरे साथ क्यूं हुआ, ये सोचिए कि अगर आप भक्ति कर रहे हैं, राम का नाम ले रहे हैं फिर भी आपके साथ बुरा हो रहा है तो अच्छे के लिए हो रहा है, भगवान कभी भी अपने भक्तों के बुरे के लिए कुछ भी नहीं करते, हमेशा अच्छे के लिए करते हैं, उसकी रजा में रह के देखिए, जरूर मालिक आपको अच्छाई की तरफ लेकर जाएंगे, तरक्की दिलवाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here