हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के फेसबुक आई नई पोस्ट, जल्दी देखें

    msg

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड की है। पोस्ट में लिखा है कि जीवन की असली लड़ाई किसी की कमजोरियों और बुराईयों को जीतने के लिए है, बेहतर स्वयं के लिए प्रयास करना। लड़ने के लिए एकमात्र हथियार आत्म-आत्मचिंतन के साथ ध्यान है।

    msg

    इंस्ट्राग्राम पर आई नई पोस्ट

    वहीं पूज्य गुरु जी के इंस्ट्राग्राम पर एक नई पोस्ट डाली है। जिसमें सर्वाइकल के बारे में बताया है गया है। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि सर्वाइकल का देसी नुस्खा हमारा बहुत आजमाया हुआ है। हजारों लोग उससे ठीक हुए हैं, बिना ट्रीटमेंट और दवाई के। सर्वाइकल के लक्षण होते हैं कि आपके सिर और गर्दन की बैक साइड में खिंचाव पैदा हो जाता है। चिड़चिड़ापन हो जाता है। सिर में दर्द, बैक साइड में खिचाखिचा रहना। क्योंकि जो लगातार कंप्यूटर का काम करते हैं, कुर्सियों पर बैठे रहते हैं, लिखने का काम करते हैं या म्यूजिक बजाते हैं और बच्चे ज्यादातर लगातार कंप्यूटर और फोन में लगे रहते हैं। इससे चिड़चिड़ापन आ जाता है। नाड़ियों में खिंचाव पड़ जाता है। सिर के पीछे दर्द रहने लगता है और कुछ भी अच्छा नहीं लगता, सुनसुन सा लगने लग जाता है। बेचैनी सी छाई रहती है।

    आप एक बैंच या चारपाई के ऊपर लेटें। पहले सीधे कमर के बल लेट जाएं। फिर पाँव के बल अपने आप को थोड़ा पीछे की तरफ सरकाएं। फिर छाती तक शरीर को नीचे की तरफ ले जाएं और दोनों हाथों को पीछे कर लें और गर्दन को पूरी तरह से ढीला छोड़ दें। अगर पहली बार कर रहे हैं और थोड़े मोटे हैं तो आप एक आदमी साथ जरूर होना चाहिए जो पाँव को पकड़ कर रखे, अकेले मत करें। ऐसा करने से पहले आप थोड़ा घूम लें।

    अब हाथ पीछे लटका दें और गर्दन पूरी पीछे की तरफ कर दें, इस अवस्था में आप 15 सैकिंड जरूर रूकें, आधा मिनट या एक मिनट रूक जाओ तो और भी अच्छा है। आधे मिनट से शुरू करें, मिनट तक जाएं। और जैसे ही आधा मिनट हो जाए तो जो परिवारजन आपके पास है तो वे आपके हाथ पकड़कर आपको थोड़ा पीछे सरकाएं या आप जवान बच्चे हैं तो चारपाई को पकड़कर पीछे को सरक लें। अपनी जगह पर आ जाएं, वैसे ही लेटे रहें कुछ देर। और एक मिनट तक बैठना है। उसमें अगर हल्का सा आपको चक्कर आता है, ऐसे सीधे होने के बाद, तो इसका मतलब है आपको थोड़ा सर्वाइकल है और ज्यादा चक्कर आता है तो ज्यादा सर्वाइकल है। ऐसे 15, सैकिंड, आधा मिनट आप रूकें, आधा मिनट सीधे हो गए और आधा मिनट फिर वैसे ही करें। कम से कम तीन-चार बार, फिर सात बार।

    आप सुबह, दोपहर, शाम को ऐसा करोगे तो पाँच-सात दिनों में आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी और सर्वाइकल से आपको निजात मिल जाएगी और आप तंदुरूस्त हो जाएंगे। पर लगातार कंप्यूटर का काम फिर भी चल रहा है तो शाम के टाइम तीन, चार, पाँच बार आप इस आसन को जरूर कर लिया करें। ऐसा करने से आप बिल्कुल फ्रैश रहेंगे। हमने हजारों बच्चों को ये बताया है तो उन्होंने करके देखा, रिजल्ट 100 पर्सेंट। इसका कोई साइड इफैक्ट नहीं है। बस, ये आसन आपने कुछ देर चलने के बाद ही करना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here