हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana Ring ...

    Haryana Ring Road: हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेगा रिंग रोड़, पंजाब, उत्तर प्रदेश राज्य आपस में जुड़ेंगे

    Haryana Ring Road
    Haryana Ring Road: हरियाणा के इस जिले में जल्द बनेगा रिंग रोड़, पंजाब, उत्तर प्रदेश राज्य आपस में जुड़ेंगे

    Haryana Ring Road: कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! लंबे समय से इंतजार कर रहे रिंग रोड परियोजना अब साकार होने जा रही है। जल्द ही पवित्र नगरी कुरुक्षेत्र में आधुनिक रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि शहर को नई रफ्तार भी मिलेगी। रिंग रोड के बनने से शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही कम होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए यह परियोजना बेहद फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि उन्हें अब शहर के मुख्य मार्गों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

    साथ ही, स्थानीय लोगों को भी सुगम और तेज यातायात सुविधा मिलेगी। ये रिंग रोड कुरुक्षेत्र और आसपास से गुजरने वाले 4 नेशनल हाईवे और 3 राज्यों की सीमा से जुड़ेगा। रिंग रोड बनने के बाद सभी छोटे-बड़े सभी वाहन पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए जाने वाले वाहन कुरुक्षेत्र शहर के बजाय सीधे बाहर-बाहर निकल जाएंगे। इससे कुरुक्षेत्र और लाडवा का हैवी ट्रैफिक दूसरे जिलों और राज्यों में सीधे डाइवर्ट हो जाएगा। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ ही साथ दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

    Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के 2100 रुपये इस तारीख से महिलाओं को मिलेंगे?

    प्रमुख फायदे:

    शहर के ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा
    पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए सफर होगा आसान
    औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
    प्रदूषण और शोरगुल में आएगी कमी

    प्रशासन ने भी इस परियोजना को प्राथमिकता पर रखते हुए भूमि अधिग्रहण और नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले कुछ महीनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह रिंग रोड कुरुक्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा, जो न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि यहां की जीवनशैली को भी और बेहतर बनाएगा।