हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आरएलपी एक सित...

    आरएलपी एक सितंबर को घोषित करेगी नई कार्यकारिणी

    Jaipur News
    जयपुर स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेस में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल

    एक महीने तक चलेगा सदस्यता अभियान | Jaipur News

    • पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आरएलपी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जयपुर स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पार्टी 31 जुलाई से 31 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके बाद विधानसभा चुनावों को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन 1 सितम्बर को किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया। Jaipur News

    हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में जो हालात हैं सब जानते हैं। सरकार को साढ़े चार साल हो गए हैं प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। आरपीएससी, कर्मचारी चयन बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जिनके माध्यम से भर्ती परीक्षाएं हुई सब संदेह के घेरे में है। आरपीएससी में जिस व्यक्ति को एसीबी ने पकड़ा था। उसने पूर्व सीएस निरंजन आर्य को पैसा देना बताया जो अभी आरपीएससी में मेंबर हैं। भारतीय जनता पार्टी इस मामले में मौन हैं। भाजपा को पता है कि राजस्थान की जनता की आदत है कि एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा। भाजपा ने कोई आंदोलन नहीं किया।

    जोधपुर यूनिवर्सिटी के अंदर गैंगरेप की घटना हुई। औसियां में एक ही परिवार के लोगों को जिंदा जला दिया गया। राजस्थान एक जमाने में अपराध में 23वें नंबर पर थे। आज हम यूपी बिहार को पीछे छोड़ता हुआ पहले नंबर पर आ गया। इसके लिए वसुंधरा- गहलोत का गठबंधन जिम्मेदार है। Jaipur News

    बेनीवाल ने कहा कि गहलोत ने मंत्री, विधायकों को लूट की खुली छूट दे दी। जिसका परिणाम यह हुआ कि मंत्री महेश जोशी, विधायक राजेंद्र विधूड़ी, महेंद्र चौधरी, जौहरी लाल, गिर्राज मलिंगा ने खूब दादागिरी मचाई। आरपीएससी मेंबर की गिरफ्तारी हुई। देवाराम और सीएमओ के अधिकारियों के तार भ्रष्टाचार से जुड़े हुए हैं। भाजपा की चुप्पी इस ओर इंगित करती है कि दोनों मिले हुए हैं।

    बेनीवाल ने कहा कि हम 31 जुलाई से 31 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाएंगे। इस दिन हमने आरएलपी के मजबूत कार्यकर्ताओं को बुलाकर नई जिम्मेदारी देंगे। जिससे एक महीने में 20 से 25 लाख नए पार्टी के सदस्य बनाएंगे।सर्वे को लेकर कहा कि उस सर्वे के हिसाब से बहुत संदेह के घेरे में आ जाते हैं। उन्होंने अन्य लिखा है उन्होंने आरएलपी का नाम ही नहीं लिया। सर्वे कराने वाले पता नहीं ये किसने सर्वे कराया। ये सर्वे तो भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर कराया है।

    राजेंद्र गुढ़ा की ओर से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर कहा कि में इन बातों को कतई सीरियस नहीं लेता। एक दिन किस के साथ दूसरे दिन किसी के साथ। आप 2008 में बसपा से जीते कांग्रेस में चले गए। 2018 में बसपा से जीते फिर कांग्रेस में चले गए। जब जरूरत थी पायलट को आपने उनका साथ नहीं दिया। आज पायलट के साथ आ गए। आप किसी के लिए टूल बन रहे हो यह अच्छी बात नहीं। Rajasthan News

    लाल डायरी को लेकर कहा कि अगर डायरी के अंदर किसी के नाम है जो उसकी जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कहा कि जहां मोदी जाएंगे। वहां राहुल गांधी जाएंगे। इनका यही काम रह गया। मोदी का काम राहुल की मजाक उड़ाना रह गया। लोकसभा चुनाव में समर्थन देने के सवाल पर कहा कि हम समर्थन देंगे नहीं लेंगे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा बार बार मोदी को ला रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इसका मतलब ये है कि आज आरएलपी की ताकत बढ़ रही है। इस वजह से उन्हें केंद्रीय नेताओं को लाना पड़ रहा है। हम सभी समाज को साथ में लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। हमने भी सर्वे कराया है हम मजबूत तरीके से आ रहे हैं। बेनीवाल ने कहा कि हमारी सरकार आई तो आरपीएससी भंग करा देंगे। जेल में डाल देंगे। इस दौरान आरएलपी प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग, विधायक नारायल बेनीवाल, इंदिरा देवी बावरी भी मौजूद रहीं। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan: आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए राहुल गांधी करेंगे यात्रा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here