हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश ट्रक और बाइक ...

    ट्रक और बाइक की टक्कर, तीन की मौत

    Road Accident, Bihar, Died

    अस्पताल ले जाने के क्रम में ही सुरेंद्र की मौत

    बांका(वार्ता):

    बिहार के बांका जिले में अमरपुर थाना क्षेत्र के छेनी गांव के निकट आज ट्रक और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बौंसी थाना क्षेत्र के कुडरो गांव के रहने वाले एक ही परिवार के दयानंद झा (72), सुरेंद्र झा (36) और शंकर झा (30) पुत्री का तिलक चढ़ाने अमरपुर थाना क्षेत्र के सतगढ़ा गांव में रामप्रसाद झा के घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी छेनी गांव के निकट बांका-भागलपुर मार्ग पर विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रक और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई।

    सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में एक ही बाइक सवार दयानंद और शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो तथा सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

    अस्पताल ले जाने के क्रम में ही सुरेंद्र की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।