हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश उन्नाव में का...

    उन्नाव में कार खड़े ट्रक से टकराई, दो महिलाओं समेत चार की मृत्यु

    Road Accident

    उन्नाव (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई,जिससे दो महिलाओं समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। हसनगंज इलाके के पुलिस उपाधीक्षक अमरीश सिंह भदोरिया ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे आगरा से लखनऊ की ओर आ रही तेज रफ्तार कार हसनगंज इलाके में एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

    हादसे में पांच लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डक्ट्ररों ने गोण्डा निवासी बृजेश द्विवेदी (55) अंशिक (30) अनिता (45) और सुनीता 35 को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल चंन्दकांत का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।