हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home सरसा Haryana Roadw...

    Haryana Roadways: रोडवेज मुख्यालय हुआ सख्त: जिले से मांगी हादसों की लोकेशन, जल्द लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

    Haryana Roadways News
    Haryana Roadways

    हादसों के कारणों की होगी जांच, 17 डेंजर प्वाइंट भेजे गए मुख्यालय को

    सरसा  (सच कहूँ न्यूज)। रोडवेज बसों से हो रहे हादसों को लेकर विभागीय मुख्यालय अब पूरी तरह गंभीर हो गया है। मुख्यालय ने सरसा रोडवेज प्रबंधन से जिले के उन डेंजर प्वाइंट्स की रिपोर्ट मांगी है, जहां लगातार हादसे हो रहे हैं। निर्देश मिलने के बाद सरसा व डबवाली डिपो की ओर से 17 लोकेशन चिन्हित कर मुख्यालय को भेजी गई हैं, जिन पर जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए हादसों की वास्तविक स्थिति और उनकी वजहों का पता लगाया जाएगा, ताकि यह समझा जा सके कि गलती चालक की है या सड़क स्थितियों की। Haryana Roadways News

    इसके आधार पर भविष्य में सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे और हादसों को कम किया जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार बस स्टैंड रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली, ओढ़ा और मल्लेकां से भी लोकेशन मांगी गई थी, लेकिन चोपटा, मल्लेकां और ओढ़ा में कोई हादसा प्वाइंट नहीं मिला। जबकि सरसा शहर, डबवाली और मुख्य मार्गों पर कई संवेदनशील स्थान चिन्हित हुए हैं।

    रोडवेज कर्मचारियों पर बढ़ते मामलों पर भी रहेगी निगाह

    पिछले कुछ समय में रोडवेज कर्मचारियों पर हादसों के बाद कार्रवाई और मारपीट की घटनाएं बढ़ी हैं। कई मामलों में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, जिनमें रोडवेज कर्मियों पर आरोप लगाए गए। विभाग इन घटनाओं की सच्चाई जानना चाहता है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे यह स्पष्ट होगा कि वास्तव में गलती किसकी है। इससे जहां रोडवेज चालकों पर अनावश्यक कार्रवाई रोकी जा सकेगी, वहीं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी आसान होगी। मुख्यालय का मानना है कि यदि हर डेंजर प्वाइंट पर विस्तृत निगरानी हो, तो हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। विभाग जल्द ही इन सभी लोकेशन पर कैमरे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। Haryana Roadways News

    जिले में इन प्वाइंटों को किया शामिल

    • सरसा
      बीआर आंडेकर चौक
      सांगवान चौक
      सरसा क्लब कट
      नागरिक अस्पताल प्वाइंट
      आईटीआई रानियां चुंगी
      महाराणा प्रताप चौक
      गोल डिग्गी चौक से शाह सतनाम सिंह चौक
    • डबवाली में
      गोल चौक
      सरकारी अस्पताल कट
    • रानियां
      सोसायटी चौक
    • कालांवाली
      कैंची चौक
    • ऐलनाबाद
      डा बीआर आंबेडकर चौक
      पंचमुखी चौक

    मुख्यालय की ओर से पत्राचार हुआ था, जिसके अनुसार सरसा व डबवाली डिपो प्रबंधन की ओर से मुख्य हादसों के प्वाइंटों की लोकेशन व नाम सहित डिटेल मांगी गई है। लोकेशन व अन्य जानकारी मुख्यालय भेज दी गई है। इन प्वाइंटों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
    – अनित कुमार, जीएम रोडवेज विभाग सरसा।