हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हथियारों के द...

    हथियारों के दम पर लूटपाट, 25 तोले सोना व नगदी लेकर फरार

    • 25 तोले सोना,1 किलो चांदी, 2लाख नगदी, एक लैपटौप, 3 मोबाईल फोन आदि लेकर फरार
    • पुलिस ने किया मामला दर्ज, कार्यवाही शुरू

    सरदूलगढ़ (गुरजीत सिंह)। सरदूलगढ़ में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक सेठ के घर से सोना व नकदी लूटने का समाचार है जानकारी अनुसार स्थानीय शहर के वार्ड नं. 2 नजदीक हनुमान मंदिर के निवासी नंद किशोर सिंगला पुत्र चिमनलाल सिंगला अपने घर दो लड़के व दो लड़कियों को छोड़ कर गए थे के बाद कुछ अज्ञात चोरों ने हथियारों के दम पर पड़ोसी घर में से दाखिल होकर सेठ लाल नंद किशोर सिंगला के घर से 25 तोले सोना 2 लाख रुपए,1 लैपटोप, 3मोबाईल फोन, 1 हैंडीकैमरा, 7 एटीएम आदि लेकर भागने में सफल हो गए। यह भी पता चला है कि एक दिन पहले ही नंद किशोर अपनी लड़की का रिश्ता करके आए थे, जिसका कुछ दिनों बाद ही विवाह होना था। अगले दिन ही समधी के घर रखे कार्यक्रम में नंद किशोर व उसकी पत्नी मानसा चले गए। बाद में दो बजे के करीब हथियारों से लेस 6 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सोए लोगों को डराया धमकाया व उक्त सामान लूटने में सफल हो गए।

    सरदूलगढ़ सब डिविजन के डीएसपी संजीव गोयल व पुलिस थाने के इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने सुबह होते ही घटना स्थल पर पहुंच स्थिति जायजा लेकर जांच आरंभ कर दी है। इस मौके डीएसपी सरदूलगढ़ संजीव गोयल ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके बारीकी से जांच की जा रही है।