हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रोहतक सीएम फ्...

    रोहतक सीएम फ्लाईंग ने कृषि विभाग और पुलिस के साथ मिलकर मारी रेड

    CM Flying raid sachkahoon

    अन्नदाता के साथ धोखाधड़ी के गोरखधंधे का भंडाफोड़

    • गोदाम में नामी कंपनी के बाजरे के बीज की एक्सपायर डेट को मिटा कर लिखी जा रही थी नई डेट

    • टीम ने 4060 पैकेटों को कब्जे में लेकर किया सील

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। भिवानी में रोहतक सीएम फ्लाईंग (CM Flying Raid) ने कृषि विभाग व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक गोदाम पर रेड कर बड़ा खुलासा किया है। यहां पर चंद पैसे के लालची अन्नदाता के साथ धोखाधड़ी का गोरखधंधा चला रहे थे। साल-दर-साल देश का अन्नदाता कर्ज में डूबता जा रहा है। कभी प्रकृति की मार तो कभी बीमारी। रही सही कसर नकली खाद व बीज पूरी कर देते हैं। ऐसा ही गोरखधंधा भिवानी में हो रहा था, जिसका खुलासा रोहतक सीएम फ्लाईंग ने रेड कर किया है।

    सीएम फ्लाईंग (CM Flying Raid) की टीम ने यहां जो कुछ देखा वो हैरान कर देने वाला था। यहां पर हजारों पैकेट बाजरे के बीज के मिले। जो सभी एक्सपायरी डेट के थे। इन सभी पर यहां थीनर से एक्सपायरी डेट को मिटाया जा रहा था। बाजरे के बीज के पैकेटों पर मई 2021 एक्सपायरी डेट थी, जिसे मिटाकर मई 2022 किया जा रहा था। वहीं कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर सुरेंद्र पंवार ने बताया कि बाजरे के बीज को पैकिंग के बाद 9 महीने तक बिजाई में प्रयोग कर सकते हैं, पर यहां एक साल पहले पैक किए 4060 पैकेट की डेट मिटा कर मई 2022 की जा रही थी।

    जो कानूनी जुर्म है। सीएम फ्लाईंग (CM Flying Raid) की ये रेड कई मायने में अहम् है। क्योंकि किसान को ना केवल ऐसे नकली बीज खरीद में लूटा जाता बल्कि ऐसे बीज की बिजाई के बाद किसान की महीनों की मेहनत व हजारों रुपए खर्च पर पानी फिर जाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here