हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रोहतक का जवान...

    रोहतक का जवान नवीन हुआ शहिद

    Naveen became martyr sachkahoon

    राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    • सेलिंग वोट खेल में दुर्घटना होने पर हुए थे घायल

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के रोहतक जिले के भारतीय सेना में तैनात जवान नवीन वशिष्ठ शहीद हो गए हैं। विगत 13 दिसंबर को मुंबई में समुंद्र में नवीन सेना की वोट प्रेक्टिस में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान एक वोट उनके सिर पर पलट गई। घायल हुए जवान नवीन का 9 दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वीरवार दिल्ली पहुंचे नवीन के पार्थिव शरीर को एक बजे रोहतक की जनता कॉलोनी में पैतृक निवास पर लाया गया। यहां से शव को वैश्य कॉलेज के पास श्मशान भूमि ले गए, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। शहीद जवान के पिता बंसीलाल ने कहा कि हादसे से पहले 8 दिसंबर को उनकी बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान वह जल्द ही करीब 20 दिन की छुट्टी लेकर आने की बात कह रहा था। वह अक्सर देश के लिए ओलंपिक में खेलकर गोल्ड मेडल लाने की बात करता था। इसी जुनुन के साथ वह दिन रात कड़ा अभ्यास करता था। शहीद के दो भाई आशू और प्रवीन हैं।

    सेलिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे नवीन

    भारतीय सेना में 2015 में भर्ती हुए 26 वर्षीय नवीन सेलिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे नवीन का पैतृक गांव मड़कौली है। वहीं माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य काफी समय से शहर की जनता कॉलोनी में रहते हैं। वीरवार दोपहर को राजकीय सम्मान के साथ वैश्य कॉलेज रोड स्थित श्मशान भूमि में शहीद जवान का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान भारतीय सेना के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here