हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार के गांव...

    हिसार के गांव ढंढूर में परिवार के सदस्यों पर गिरी छत

    Died Sachkahoon

    मलबे में दब गई दो जिन्दगियां, दर्दनाक मौत

    • हिसार के गांव ढंढूर में परिवार के सदस्यों पर गिरी छत

    हिसार (सच कहूँ ब्यूरो)। हिसार के गांव ढंढूर में देर रात एक बजे मकान की छत गिरने से एक परिवार मलबे के नीचे दब गया। मलबे के नीचे दबने से एक महिला व एक बच्ची की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मकान की छत गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया और मलबे के नीचे से परिवार को निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां लगभग 40 वर्षीय रानी देवी व 8 वर्षीय इंदू की मौत हो गई। भीमसिंह अस्पताल में उपचार चल रहा है। रानी देवी व इंदू का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया लेकिन ग्रामीणों ने दोनों के शव उठाने से मना कर दिया।

    रात को पौने 1 बजे हुआ हादसा, पड़ोसियों को नहीं सुनी सीख पुकार

    जानकारी के अनुसार ढंढूर बीड़ में शुक्रवार की रात को लगभग 45 वर्षीय भीम सिंह अपनी पत्नी 40 वर्षीय रानी देवी व बहन की पोती 8 वर्षीय इंदू के साथ मकान में सोया हुआ था। रात को करीब पौने एक बजे के आसपास अचानक मकान की छत गिर गई। मकान के मलबे के नीचे दबे परिवार के सदस्य बचाव के लिए आवाज लगाते रहे लेकिन पंखों व कूलर की आवाज के चलते पड़ोस के रहने वाले लोगों को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी। अलसुबह लगभग साढेÞ तीन बजे के आसपास एक पड़ोसी के लघुशंका के लिए उठने पर इस घटना की बारे में पता लगा तो उसने आसपास के लोगों को जगाया और घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए।

    पक्का मकान बनाने के लिए मिल जाती राशि तो नहीं होता हादसा

    ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे भीमसिंह, उसकी पत्नी रानी देवी व 8 वर्षीय बच्ची इंदू को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मद्द से तीनों को अस्पताल में पहुंचाया जहां रानी देवी व इंदू की मौत हो गई जबकि भीमसिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भीम सिंह और उसकी पत्नी रानी देवी मजदूरी करते थे। मकान की छत कच्ची थी। भीम सिंह ने अपनी बहन गुड्डो देवी की दोहती इंदू को गोद लिया हुआ था। बीपीएल परिवार का होने के बावजूद भी भीम सिंह को पक्का मकान बनाने के लिए राशि नहीं मिली थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here