हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश ‘रूह दी’ हनीप...

    ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं

    Guru Gobind Singh Birth Anniversary

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आदरणीय ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने दशम गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने वीरवार को जारी एक संदेश में कहा कि शौर्य और वीरता के प्रतीक, धर्म व इंसानियत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 356वें प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं।

    पीएम ने गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन

    One Rank One Pension

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के मानवता के लिए की सेवाओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘ उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर, मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता की सेवा में उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि आज देश-विदेश में सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर दिल्ली के गुरूद्वारों में विशेष तैयारियां की गई है।

    धनखड़ ने प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। धनखड़ में बृहस्पतिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी, देश की आस्था और संस्कारों के सचेतक और संरक्षक थे। उनके द्वारा स्थापित खालसा पंथ सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता का अप्रतिम उदाहरण है। उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं दशम गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ” धनखड़ ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा समाज की समावेशी प्रगति के लिए, गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा दिखाए मार्ग का अनुकरण करना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here