हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश शराब कांड को ...

    शराब कांड को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा

    पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा में आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों पर जमकर बरसे जाने के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ। विधानसभा की बुधवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद भाजपा सदस्य जहरीली शराब कांड के मुद्दे पर जमकर नारेबाजी करते हुए पोस्टर के साथ सदन के बीच में आ गए। उन्होंने पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की हुई मौत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। इस पर मुख्यमंत्री श्री कुमार आग-बबूला हो गये और भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए उन्हें अपना मुंह बंद करने के लिए कहा।

    यह भी पढ़ें:–खेतों में सोलर ट्रैप लगाकर कीट पतंगों से बचाएं फसल

    क्या है मामला

    मुख्यमंत्री ने सदन में जारी हंगामे को लेकर विपक्षी सदस्यों को शराबी करार दिया और कहा कि वे ही शराब बेचने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का आचरण गंदा है और इसे अब बिहार में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा इस मुद्दे पर अपना रुख और भाषा दोनों बदल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें (भाजपा को) उन्होंने सम्मान दिया लेकिन अब अपना रुख बदलकर वे खुद को बर्बाद कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि भाजपा के कहने पर सदन के अंदर शराब न पीने का संकल्प लिया गया था लेकिन अब कुछ समस्या सामने आने पर वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री सदन से बाहर चले गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here