हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार रुपया 13 पैसे...

    रुपया 13 पैसे गिरा

    Rupee Dollar Rate Sachkahoon

    मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी के बावजूद दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे गिरकर 79.26 रुपये प्रति डॉलर रह गया। पिछले कारोबारी दिवस रुपया 19 पैसे लुढ़ककर 79 रुपये प्रति डॉलर के पार 79.13 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया सात पैसे की गिरावट लेकर 79.20 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर पर भी रहा। सत्र के दौरान आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में यह 79.32 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 79.13 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 13 पैसे टूटकर 79.26 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

    विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब डॉलर घटकर 588.3 अरब डॉलर पर

    विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक जुलाई को समाप्त सप्ताह में पांच अरब डॉलर घटकर 588.3 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.73 अरब डॉलर बढ़कर 593.32 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 01 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.5 अरब डॉलर कम होकर 524.7 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 50.4 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 40.4 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार 7.7 करोड़ डॉलर गिरकर 18.1 अरब डॉलर पर रहा। हालांकि इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी हुई है और यह 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर पांच अरब डॉलर हो गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here