हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस का हमला तेज

    Russia Attack on Ukraine

    कीव। रूस की सेनाएं यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी हैं और हमलों को तेज कर दिया है। ये जानकारी खुद यूक्रेन की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने कीव के प्रशासन के हवाले से दी है। खबरों में कहा गया है कि यहां की सड़कों पर जंग छिड़ चुकी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार शनिवार सुबह राजधानी कीव में भारी गोलीबारी की तेज आवाजें सुनी जा रही हैं। यूक्रेन की न्यूज वेबसाइट कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक राजधानी में 50 से ज्यादा धमाकों और भारी मशीनगनों से गोलीबारी की जानकारी मिली है।

    वहीं कीव प्रशासन ने कहा कि हमारे मुख्य शहर की सड़कों पर जंग बेहद खतरनाक जंग शुरू हो गई है। प्रशासन ने आमजन को चेतावनी दी है कि वो घरों के अंदर ही रहें और खिड़कियों से न झांकें और घरों की बालकनी में भी न निकलें। वहीं यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने पश्चिम की ओर से एक मुख्य रास्ते पर हो रहे हमले को नाकाम किया है। सेना के अनुसार दक्षिण में एक हवाईअड्डे पर जंग छिड़ गई है। यहां रूस की सेना ने हवाई हमला किया है। यूक्रेन का दावा है कि सेना ने सैनिकों को ला रहे रूस के हवाई जहाज को गिरा दिया। इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लोगों से मजबूत रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन के भविष्य का फैसला हो रहा है। यूक्रेन में आम लोगों को हथियार दिए गए हैं और रूस के हमले को रोकने के लिए उन्हें पेट्रोल बम बनाने के लिए कहा जा रहा है।

    जेलेंस्की को कीव छोड़ने में मदद करेगा अमेरिका

    वाशिंगटन (एजेंसी)। रूसी सैनिक लगातार कीव की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच अमेरिकी अधिकारी वलोडिमिर जेलेंस्की को शहर छोड़ने में मदद करने के लिए तैयार है। अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने द् वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका जेलेंस्की को रूसी सेना द्वारा पकड़े जाने या मारे जाने से बचाने में मदद करना चाहता था। जेलेंस्की और यूक्रेन के कई शीर्ष अधिकारियों ने यह कहते हुए एक वीडियो जारी किया कि उन्होंने कीव नहीं छोड़ा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here