हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More

    रूस के अगले साल अंतरिक्ष में जाने की है संभावना

    मॉस्को। रूस की अगले साल अपने निर्धारित अंतरिक्ष कार्यक्रम से पहले उम्मीदवार के तौर पर एक बेलारूसी अंतरिक्ष यात्री को अब अधिक जोरों शोरों से प्रशिक्षण देने की योजना है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने इसकी जानकारी दी। रोस्कोस्मोस के डायरेक्टर जनरल दिमित्री रोगोजिन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”हम प्रशिक्षण देने की अपनी गति में तेजी लाने का प्रयास करेंगे ताकि साल 2023 में बेलारूसी अंतरिक्षयात्री अपने पहले मिशन पर जा सके।” अंतरिक्ष की यह यात्रा रूस और बेलारूस की एकता का प्रतीक होगा। रोगोजिन ने मानव अंतरिक्ष यान की 61वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बात की। गौर करने वाली बात है कि सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here