हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    रूक सकता है रूस-यूक्रेन का युद्ध: जेलेंस्की का बड़ा ऐलान, कहा-नहीं चाहिए नाटो की सदस्यता

    Volodymyr Zelenskyy, Ukraine

    अमेरिका ने यूक्रेन को मिग-29 जेट देने के पोलैंड के प्रस्ताव को किया खारिज

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में पोलैंड के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें सोवियत संघ (रूस) निर्मित मिग-29 लड़ाकू विमानों को यूक्रेन को देने की बात कही गयी थी। बाइडेन प्रशासन ने पोलैंड सरकार के सोवियत संघ (रूस) निर्मित मिग-29 लड़ाकू विमानों को यूक्रेन में भेजने की अनुमति देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अमेरिका के रक्षा विभाग के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

    वहीं रूस-यूक्रेन का युद्ध कभी भी थम सकता है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के राष्टÑपति जेलेंस्की ने बड़ा ऐलान किया है कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता नहीं चाहिए। जेलेंस्की की बातों से ऐसा लग रहा था कि जैसे वह हार मान चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन दो प्रांतों को लेकर युद्ध से पहले रूस ने ऐलान किया था उन दोनों के बारे में भी वह समझौता करने को तैयार हैं। बता दें कि 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के दो अलगाववादी प्रांतों लुहांस्क और डोनेत्स्क को स्वतंत्र घोषित कर दिया था।

    रूस के तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध से बाजार पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव: तुर्की

    तुर्की ने रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिका के फैसले का वैश्विक बाजार पर भयानक प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्ज की है। तुर्की के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन उपमंत्री अल्परस्लान बायराकटार ने स्पूतनिक के साथ वार्ता में यह आशंका जतायी। कैम्ब्रिज ऊर्जी अनुसंधान संगठन की सप्ताहिक सम्मेलन से इतर जब संवाददाताओं ने उनसे सवाल किया कि रूस के खिलाफ लगाई गईं पाबंदियों का वैश्विक तेल बाजार पर क्या असर पड़ेगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘भयानक’ उन्होंने कहा कि रूस के तेल का वैश्विक बाजार में विकल्प देना बहुत मुश्किल है क्योंकि वह शीर्ष तेल उत्पादक देश है। ‘विश्व को अपनी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है, अन्यथा यह बहुत मुश्किल होगा। वैश्विक बाजार में रूस के तेल का विकल्प चुनना बहुत मुश्किल होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here