हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश महेन्द्रगढ़ मे...

    महेन्द्रगढ़ में युवक की लाठी- डंडों से पीटकर निर्मम हत्या

    महेन्द्रगढ़। हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में एक छात्र की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर हत्या (Murder) किए जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात 9 अक्टूबर की हैं, लेकिन वीडियो अब सामने आया हैं। मामले में पुलिस ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

    जानकारी के अनुसार गांव बवाना निवासी छात्र गौरव 9 अक्टूबर की दोपहर महेन्द्रगढ़ से बाइक पर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी उसे रास्ते में गांव मालड़ा में नहर के पास रवि, कप्तान, अजय, मोहन के अलावा 10-11 अन्य लोगों ने रोक लिया। एक आरोपी वीडियो बना रहा था और बाकी ने उस पर लाठी डंडों से हमला शुरू कर दिया। बदमाशों ने गौरव को बुरी तरह से पीटा। तभी एक शख्स गौरव को बचाने के लिए एक आया तो बदमाशों ने उसे भी परे कर दिया।

    वीडियो में गौरव हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन बदमाश उस पर लाठी डंडे बरसाते रहे। बाद में बदमाश उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। गौरव के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसी दिन गौरव की मौत हो गई। इस मामले में महेन्द्रगढ़ थाना पुलिस ने 6 नामजद सहित 10-11 अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया हुआ हैं।

    सूत्रों के अनुसार 15 सितंबर को गौरव व रवि के बीच किसी बात को लेकर जागरण के दौरान कहासुनी हुई थी। उसके बाद से ही रवि उर्फ लंगड़ा रंजिश पाले हुए था। पुलिस ने इस मामले में नामजद नांगल हरनाथ निवासी विक्की उर्फ फुकरा को काबू किया हैं। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।