हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डायन माँ की न...

    डायन माँ की निर्दयता: तीन बच्चों को दिया जहर, पति को मारकर फंदे पर लटकाया

    Nuh News
    नूंह के रोजकामेव में मां द्वारा जहरीला पदार्थ पिलाए जाने के कारण बेसुध पड़े बच्चे।

    एक साथ चार मौतों से क्षेत्र में फैली सनसनी | Nuh News

    • रोजकामेव क्षेत्र की इस घटना ने दिल दहलाया | Nuh News

    गुरुग्राम/नूंह (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। नूंह जिला में एक महिला ने अपना भरा-पूरा परिवार इस तरह से उजाड़ा कि हर कोई उसको कोस रहा है। उसने निर्दयता, निर्ममता दिखाते हुए ना केवल अपने तीन बच्चों को जहर देकर मार दिया, बल्कि अपने पति की भी पहले हत्या की और फिर उसे फांसी पर लटका दिया। इस घटना की सूचना के बाद से क्षेत्र में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार नूंह जिले में रोजकामेव क्षेत्र में मीना नाम की महिला अपने पति जीत सिंह उर्फ जीतन (34), बेटे खिलाड़ी (12), बेटी राधिक (10) और बेटा प्रियांशु (7) के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि मीना का अपने पति जीत सिंह के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। झगड़े के बाद वह तीन-चार दिन के लिए गायब हो जाती थी। जीतन ने इस बारे में कई बार मीना के मायके वालों को भी जानकारी दी थी। इसके बाद भी उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया। मीना के चरित्र पर भी पति जीतन को शक था। Haryana Crime

    पड़ोसियों ने भी इस तरह की जानकारी दी। महिला मीना ने योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार की रात को पहले अपने पति की हत्या करके उसे फांसी पर लटकाया। उसके बाद उसने अपने बच्चों की भी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी महिला की भी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। Gurugram News

    परिजनों ने बताया कि सुबह जब वह सोकर उठे तो उनका बेटा फंदे से लटका हुआ था। उसके दोनों बेटे और एक बेटी फर्श पर अचेत पड़े थे। रोजका मेव डीएसपी जीतेंद्र राणा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। महिला की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही महिला को गिरफ्तार करके इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। Nuh News

    यह भी पढ़ें:– नशे के विरूद्घ खरखौदा में निकाली साइकिल यात्रा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here