हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home खेल सचिन, विराट, ...

    सचिन, विराट, नडाल और रोनाल्डो ने जताया शोक

    Kobe Bryant

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के तमाम खिलाड़ियों ने एनबीए के स्टार खिलाड़ी कोबे ब्रायंट की हेलीकाप्टर दुर्घटना में आकस्मिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सचिन ने ब्रायंट की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कोबे ब्रायंट, उनकी बेटी गियाना और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की आकस्मिक मौत से मैं बेहद दुखी हूं। उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

    Kobe Bryant - Sach Kahoon

    -विराट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हूं। बचपन की कई यादें जुड़ी हैं। सुबह जल्दी उठकर कोर्ट पर उनकी जादूगरी देखना, जिससे मैं मंत्रमुग्ध हो जाता था। जीवन कितना अप्रत्याशित और अस्थिर है। दुर्घटना में उनकी बेटी गियाना की भी मौत हो गई। मैं इससे बहुत आहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।