हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश ‘एक ऐसा अखबार...

    ‘एक ऐसा अखबार, जिसे एक साथ बैठकर पढ़े पूरा परिवार’

    कीमती उपहारों के साथ सच कहूँ की बुकिंग स्कीम शुरू

    • सिर्फ अखबार नहीं एक अटूट रिश्ता आपके और हमारे ‘विश्वास’ का

    सरसा (सच कहूँ/विजय शर्मा)। ‘‘एक ऐसा अखबार, जिसे एक साथ बैठकर पढ़े पूरा परिवार’’ ये एक स्लोगन नहीं है, ये एक ‘विश्वास‘ है जो पिछले लगभग 19 सालों से ‘सच कहूँ’ ने अपने लाखों पाठकों के साथ कदम-दर-कदम मजबूत किया है। आज अनगिनत अखबार सूचना के साथ समाज में क्या परोस रहे हैं ये सब जानते हैं। लेकिन ‘सच कहूँ’ आपके परिवार, आपके समाज और देश में एक ऐसी भूमिका निभा रहा है जो आज रूहानियत, मानवता और लोकतंत्र की बुलंद आवाज बन चुका है।

    समाज में संक्रमण की तरह फैलती जा रही अश्वीलता को रोकने व अच्छे चरित्र निर्माण को लेकर ही डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 11 जून 2002 को ‘सच कहूँ’ का पौधा लगाया था। जो आज लाखों पाठकों के सहयोग से अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर रहा है। ये ‘सच कहूँ’ रूपी अनमोल पौधा सबके घर में पहुंचे। इसी उद्ेद्श्य को लेकर ‘सच कहूँ’ हर बार समाचार पत्र बुकिंग योजना लाता है। जिसे पाठकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर आकर्षक ड्रा स्कीम के साथ तैयार किया जाता है। जिसका फायदा उठाकर पाठक लाखों के आक र्षक ईनाम घर ले जाते हैं।

    अब हर रविवार को मिलेंगे 12 पेज

    ‘सच कहूँ’ हमेशा अपने पाठकों की मांग को प्राथमिकता से पूरा करता आया है। इस बार भी नववर्ष-2021 के शुभ आगमन पर पाठकों के आग्रह पर ‘सच कहूँ’ आपके घर सोमवार से शनिवार 10 के पेज के साथ और रविवार को 12 पन्नों के साथ कुछ नए अंदाज के साथ पहुंचेगा। इसके साथ ही हमारे पाठकों के लिए सप्ताहिक फीचर पेज जिसमें, रूहानियत (प्रेरणास्त्रोत) व अनमोल वचन, अंग्रेजी पाठशाला, कृषि (खेतीबाड़ी), करियर (नौकरियां), डॉ. एमएसजी टिप्स (घर-परिवार), साहित्य, तुतलाती जुबां, जीके डॉज, भी प्रकाशित किए जा रहे हैं। जो हमारे पाठकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

    पाठकों के लिए सुनहरा अवसर, बुकिंग शुरू

    इस बार ‘सच कहूँ’ की नई बुकिंग स्कीम (1 जनवरी से 30 अप्रैल) बेहद ही आकर्षक है। जिसमें कीमती ईनाम पाठकों को मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको अखबार बुक करवाना होगा, जिसके लिए आप अपने नजदीकी सच कहूँ एजेंसी होल्डर से संपर्क कर 600 रूपये में बुकिंग करवा लें या 97299-97720 पर कॉल करें। प्रिय पाठकों आपको ये जानकर भी खुशी होगी की अखबार की प्रति बुकिंग करवाने पर लक्की कूपन के साथ आपको नववर्ष-2021 का एक आकर्षक कलेंडर भी उपहार में दिया जा रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।