हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जींद में पुलि...

    जींद में पुलिस ने दबोचा मर्डर का आरोपीः शराब पीते समय सिर में मारी ईंट-बीयर की बोतलें; बोला- गुस्सा आ गया था

    Jind News
    Jind News: जींद में पुलिस ने दबोचा मर्डर का आरोपीः

    जींन्द (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: जींद के जलालपुर खुर्द गांव में खेत में व्यक्ति के मर्डर मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मृतक के साथ शराब पीते समय झगड़ा हो गया था और इसी के चलते आरोपी ने ईंट, बीयर की बोतल मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने अदालत से पांच दिन का रिमांड मांगा है, ताकि आरोपी से पूछताछ की जा सके। पकड़े गए आरोपी की पहचान जलालपुर खुर्द निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। 28 जनवरी की शाम को जलालपुर खुर्द का निवासी 42 वर्षीय बलजीत उर्फ बादल शाम अपने घर से खेत की तरफ निकला था। इसके बाद देर रात तक वापस नहीं आया। Jind News

    जींद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पीले घेरे में खेत में खून से लथपथ मिला था शव सुबह परिजनों ने पता किया तो खेत में उसका खून सेलथपथ शव मिला। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए और बाद में मृतक बलजीत के बेटे की शिकायत पर हिमांशु समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

    हिमांशु पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपता फिर रहा था। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि हिमांशु सुंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास छिपा बैठा है। इस पर पुलिस ने तुरंत जाकर गिरफ्तार कर लिया।

    मृतक बलजीत उर्फ बादल | Jind News

    आरोपी दसवीं पास गस्से में कर दी हत्या शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि हिमांशु और बलजीत 28 जून की रात को शराब पी रहे थे। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। इस पर हिमांशु ने बलजीत के मुंह तथा सिर पर ईंटें, बीयर की बोतलें मार-मार कर उसका कत्ल कर दिया और फरार हो गया। बलजीत उर्फ बादल खेतीबाड़ी करता था। आरोपी हिमांशु दसवीं पास है और नशे का आदी बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:– नाले की सफाई कराने पहुंचे ठेकेदार पर तोड़फोड़ का आरोप, हंगामा