हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बेटे से दुखी ...

    बेटे से दुखी होकर पिता नहर में कूदा, मौत

    बेटे के खिलाफ मां ने दर्ज करवाया मामला

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) स्थानीय वरियाम नगर निवासी एक व्यक्ति गत दिनों अपने ही बेटे से आहत होकर नहर में कूद गया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के कारणों का पता चलने पर मृतक की पत्नी ने ही अपने बेटे के खिलाफ अपने पिता को परेशान करने का आरोप लगाते आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है और हर व्यक्ति इस घटना से स्तब्ध है।

    यह भी पढ़ें:– कपूरथला में पराली जलाने के मामले 30 प्रतिशत कम हुए

    पुलिस को दिए बयान में सर्बजीत कौर पत्नी प्रित पाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनप्रीत सिंह जो कि मलोट के स्टार सिटी में रहता है वह पिछले कुछ समय से अपने पिता प्रितपाल सिंह को तंग परेशान कर रहा था जिससे आहत होकर उसका पति गत दिनों बाजार जाने का कहकर घर से चला गया लेकिन वापिस नहीं लौटा, जिसकी पिछले कई दिनों से तलाश की जा रही थी कि उसका शव गत दिवस नहर से बरामद हुआ। इधर पुलिस ने सर्बजीत कौर के बयान पर उसके बेटे मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here