हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    साध-संगत ने जरूरतमंद कन्या की शादी में किया सहयोग

    Welfare Work Sachkahoon

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। आजाद नगर की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी जा रही पाक पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए जरूरतमंद कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग करते मानवता का परिचय दिया। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक के जिम्मेवार लक्ष्मण अरोड़ा ने बताया कि आजाद नगर की साध-संगत को जब पता चला कि एक पिता अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ है तो साध-संगत ने आर्थिक सहयोग करते हुए उक्त परिवार की आर्थिक सहायता की। साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की आज पूरे क्षेत्र में भूरी भूरि प्रशंसा की जा रही है। इस मौके पर आजाद नगर भंगीदास राजेंदर कुमार, नरेश, अशोक, हंसराज, पीदयाल, मुकेश, कैलाश, सरोज, सुनीता सहित अन्य साध संगत मौजूद थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here