हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सफाई कर्मचारी...

    सफाई कर्मचारी बाल्मीकि जयंती मनाने करनाल रवाना

    Kharkhoda News
    सफाई कर्मचारी बाल्मीकि जयंती मनाने करनाल रवाना

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। स्थानीय बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक प्रधान रोहतास की अध्यक्षता में करनाल में आयोजित बाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) मनाने के लिए रवाना हुए। सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए ब्लॉक प्रधान ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 10 अक्टूबर से धरने पर बैठे हुए हैं। जिस कारण सफाई कर्मचारियों में रोष प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सरकार को नींद से जगाने के लिए करनाल में आयोजित वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है ताकि सरकार होश में आए और हमारी मांगों की तरफ ध्यान दें। उन्होंने ने कहा कि 17 साल से ग्रामीण सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं जमीनी स्तर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण हर तरीके से किया जा रहा है। Kharkhoda News

    समय पर वेतन नहीं दिया जाता, काम के औजार खुद लाने पर मजबूर है। गांव में सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम होने तथा काम बहुत अधिक होने करण आए दिन कर्मचारियों की शिकायत करके कर्मचारियों का वेतन रुकवाया और काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ₹12000 में घर का गुजारा नहीं चल रहा सफाईकर्मी बच्चों की शिक्षा, बीमारी, मकान मरम्मत नहीं करवा पा रहे सफाई कर्मचारियों को सिर्फ जीवित रहने के लायक ही वेतन भुगतान किया जाता है। सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए करोना महामारी में सफाई जिम्मेदारी को निभाया तथा कोरोना से ग्रसित व्यक्तियों की साफ सफाई की जिम्मेदारी यहां तक की उनके दाह संस्कार तक की भी जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों ने की इसके बदले सरकार ने थाली ताली व फूल मालाओ उसे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का स्वागत भी करवाया। Kharkhoda News

    सरकार सफाई कर्मचारियों के पांव धोने तक का भी कार्यक्रम कर चुकी है लेकिन इन सबसे काम नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को भी भूख लगती है उनके भी बच्चों को पढ़ने के सपने हैं अगर सरकार सफाई कर्मचारियों की हितेषी है तो समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा व 2024 में बीजेपी – जेजेपी गठबंधन की सरकार को वोट की चोट से हारने का काम करेंगे। इस मौके पर पूनम, कमलेश, विनोद, प्रीतम, सुरेंद्र, राजू खांडा, ममता, परमेश्वरी, भोला, सोनू, विक्की, चंद, प्रेम, विनोद उप प्रधान, नर्शी, कृष्ण, शीला, सुनील आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी की टाउन शहर के प्रबुद्ध व्यापारियों के साथ बैठक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here