हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सफाई के मामले...

    सफाई के मामले में यूपी में सहारनपुर को पांचवा स्थान

    Chandigarh News
    Chandigarh News: शहरों में सफाई के लिए चलेगा विशेष अभियान

    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 49वां और राज्य में पांचवा स्थान मिला है। मण्डलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि देश में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहारनपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 49 वां स्थान व राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। सिंह ने इस उपलब्धि के लिये नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व उनकी टीम को बधाई दी है वहीं मंडलायुक्त ने सहारनपुर के प्रदर्शन को सराहा है। उन्होंने कहा कि हमें अभी इस दिशा में और कार्य करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के लिए सभी नागरिकों को और जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व नगर आयुक्त व उनकी टीम के साथ ही महानगर के लोगों को इस उपलिब्ध के लिए बधाई दी। कुमार ने कहा कि पिछले सर्वेक्षण के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी की टीम व लोगों ने जो अनुकरणीय समर्पण दिया है, इस प्रदर्शन के लिए सभी बधाई के पात्र है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।