हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Salad:- रोजान...

    Salad:- रोजाना सलाद खाने की लें शपथ

    Salad
    सलाद भोजन का एक अनिवार्य अंग है।
    एक प्लेट सलाद में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होते है। जिनको अपना वजन कम करना है तो उनको एक बड़ी प्लेट रंग बिरंगे सलाद का सेवन रोजाना करना चाहिए | (Salad)

    सलाद भोजन का एक अनिवार्य अंग है। लेकिन एक सर्वे में पाया गया है कि महिलाएं अक्सर खुद की थाली में सलाद (Salad) परोसने से कतराती हैं या आलस करती हैं। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि अरे, हमें सलाद की आदत बिल्कुल भी नहीं है या आज रहने दो कल जरूर खा लूंगी, आज जरा जल्दी खाना निपटा लूं। पर यह बहाना बहुत घातक है क्योंकि सलाद को टाल देने की यह आदत फिर धीरे-धीरे स्वभाव ही बन जाती है इस तरह सलाद खुराक से हट ही जाता है लेकिन सलाद न खाने से बहुत नुकसान होते हैं इसके अनगिनत फायदे हैं।

    पोषक व औषधीय गुणों से भरपूर

    सामान्य प्याज, टमाटर वाले सलाद (Salad) में पाया जाने वाला पोषक तत्व फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होता है। ये साइट्रिक एसिड से युक्त होता है। इसमें विटामिन-सी के साथ अन्य पोषक तत्व होते हैं। और ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करता है। टमाटर, खीरा, प्याज, हरी मिर्च और नींबू के रस वाला खट्टा-मीठा रसीला सलाद बहुत लाभदायक होता है। ये भूख को जगाता है। साथ ही ये तमाम औषधीय गुणों से भी भरपूर है।

    ठंडी होती है सलाद की तासीर

    अध्ययनों के अनुसार ऐसा रंगीन सलाद (Salad) हृदय रोग, फेफड़ों के कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर और मेटाबोलिक रोग के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और कुदरती ग्लूकोज जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। ये कैंसर, मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। महिलाओं मे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये बुखार और पीलिया को भी ठीक करता है। सलाद की तासीर ठंडी होती है। एक प्लेट सलाद में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होते है। जिनको अपना वजन कम करना है तो उनको एक बड़ी प्लेट रंग बिरंगे सलाद का सेवन रोजाना करना चाहिए।

    आंखों के लिए तो सलाद की प्लेट बहुत ही अनुकूल है। रंगीन सलाद बहुत गुणों से भरा हुआ रहता है। रोजाना इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी और शक्ति भी बढ़ती है। आंखो से जुड़ी समस्या को ठीक करने में सहायता करता है। सलाद की कच्ची सब्जियां मन को खुश रखती हैं। हर दिन सलाद खाना है यह शपथ लीजिए।

    यह भी पढ़ें:– Weight Loss: पेट की चर्बी हो सकती है कम, अपनाए ये घरेलू नुस्खे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here