हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश Salman Khan F...

    Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगे बड़े सबूत!

    Mumbai News
    Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगे बड़े सबूत!

    Salman Khan Firing Case: मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आज सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में प्रयुक्त हुए हथियारों को बरामद करने के लिए चल रहे अपने अभियान के तहत महत्वपूर्ण सबूत ढूंढे हंै, जिसका संबंध गोलीबारी की घटना से माना जा रहा है। Mumbai News

    मुंबई पुलिस ने तापी नदी से दो पिस्तौल, 13 गोलियां बरामद कीं

    मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार 23 अप्रैल को गुजरात की तापी नदी में तलाशी अभियान में दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद हुई हैं। मुठभेड़ विशेषज्ञ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक सहित 12 अधिकारियों की एक टीम की घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि इस तलाशी अभियान में स्कूबा गोताखोरों की भी सहायता ली जा रही है। Mumbai News

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पकड़े गए दो संदिग्ध विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) मोटरसाइकिल पर घटनास्थल से भाग गए थे। बाद में मुंबई और कच्छ पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास के बाद, उन्हें 16 अप्रैल को गुजरात के भुज शहर के पास माता नो मध में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, संदिग्धों ने खुलासा किया कि उन्होंने मुंबई से भागने के बाद भुज जाते समय एक रेलवे पुल से हथियारों को तापी नदी में फेंक दिया था।

    पुलिस सूत्रों की मानें तो गोलीबारी के पीछे दोनों का प्राथमिक उद्देश्य आतंक पैदा करना प्रतीत होता है। मुंबई पुलिस ने घटना के सिलसिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई की पहचान वांछित आरोपी के रूप में की है। आरोप है कि गुप्ता और पाल बिश्नोई बंधुओं के निर्देश पर काम कर रहे थे। जबकि लॉरेंस वर्तमान में एक अन्य मामले में गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में कैद है, आधिकारिक बयानों में पता लगा है कि उसका भाई अनमोल कनाडा या संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहा है। Mumbai News

    Earthquake: 24 घंटों में 80 से अधिक भूकंप, कांपी धरती, सहमे लोग!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here