हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वैदिक मंत्रोच...

    वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ सम्भलहेडा चौकी का उद्घाटन

    Miranpur News

    मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति)। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर (Miranpur) थाने की सम्भलहेडा चौकी का उदघाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बाद मीरापुर थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव, जानसठ थाना प्रभारी दिनेश कुमार व रामराज थाना प्रभारी सीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मीरापुर थाने की सम्भलहेडा चौकी का उदघाटन मंगलवार को विधिवत रूप से किया गया। नव निर्मित चौकी के उदघाटन के दौरान सम्भलहेडा एंव मीरापुर क्षेत्र के सैकडो गणमान्य, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी लोग उपस्थित रहे। Miranpur News

    इस दौरान मीरापुर थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव, जानसठ थाना प्रभारी दिनेश कुमार व रामराज थाना प्रभारी सीता सिंह ने पौधा रोपण भी किया तथा थाना क्षेत्र के चौकीदारो को वर्दी भेंट की गयी। थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शकील अहमद के कुशल पर्यवेक्षण में सशक्त कानून व्यवस्था प्रदान कर क्षेत्र मंे शांति व्यवस्था कायम है। गौरतलब है कि सम्भलहेडा चौकी पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित थी जो नया हाईवे बनने के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिसका विधिवत रूप से उदघाटन किया गया है। कार्यक्रम में सम्भलहेडा चौकी प्रभारी राम खिलाडी शर्मा, मीरापुर, रामराज व जानसठ पुलिस कर्मचारी, मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान व समाजसेवी उपस्थित रहे। Miranpur News

    यह भी पढ़ें:– रन फॉर यूनिटी मे दिखा एकजुटता का जज्बा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here