हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    ये अजीब है ! समोसे भी, 10 करोड़ भी!!

    Samosas
    ये अजीब है ! समोसे भी, 10 करोड़ भी!!

    Hisar। शहर की राजगुरु मार्किट से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसके तहत मार्किट में मशहूर राम चाट भंडार के मालिक से दो युवकों ने दो Samosas भी खाए और समोसों के पैसे देने की बजाय उलटा मालिक से ही 10 करोड़ की फिरौती की मांग कर डाली।

    जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दुकान मालिक को पर्ची लिखकर दी, जिस पर लिखा था ‘हाँ लाला या तो 10 करोड़ दे नहीं अगली बारी गोली मारेंगे, 2 दिन का टाइम है सोच लिए समझ लिए बाकी काम माहरा है (अनिल हिन्दवाणियॉ)’ इसके बाद मालिक को पिस्तौल दिखाई और पैदल ही वहां से निकल कर थोड़ी ही दूरी पर उनका बाइक पर इंतजार कर रहा तीसरा साथी उन्हें बाइक पर बिठाकर ले गया। सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी सदानंद और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। पुलिस ने धमकी वाली पर्ची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। आरोपी अनिल के घर पर दबिश दे दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना दोपहर करीब 3 बजकर 10 मिनट की है।

    पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जानकारी देते हुए बताया कि शहर के राम चाट भंडार पर दो युवक चाट खाने आए। उनमें से एक ने मास्क लगाया हुआ था लेकिन दूसरा बिना मास्क के था। दुकान पर आते ही उन्होंने दुकान मालिक कुलदीप वर्मा से 2 समोसे का टोकन कटवाया। इसके बाद तुरंत उन्होंने फिरौती की पर्ची काउंटर पर रख छोड़ी और फिर पिस्तौल निकाल कहा कि 10 करोड़ 2 दिन में दे देना।

    फिर तुरंत बिना समोसे लिए दुकान से रफुचक्कर हो गए। दोनों पैदल ही दुकान से खिसक लिए और लगभग 50 मीटर की दूरी पर उनका इंतजार कर रहे तीसरे साथी की बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद दुकान मालिक ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच-पड़ताल की। इस संबंध में सिटी एसएचओ सदानंद ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके घर पर दबिश दी गई है, सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here