हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस, पत्रका...

    पुलिस, पत्रकारो का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया वाराणसी

    Corona

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाॅकडाउन में ड्यूटी निभा रहे पुलिस और पत्रकारों के नमूने गुरूवार को जांच के लिये वाराणसी भेजा गया है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सभी पुलिस कर्मचारियों और पत्रकारो का थर्मल स्कैनिंग और सैम्पल लेकर जांच कराने का आदेश दिया है। नगर कोतवाली के 18 पुलिसकर्मी और 23 पत्रकारों का सैम्पल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है वहीं 73 लोगो का थर्मल स्कैनिंग कराया गया।

    • भाजपा की प्रदेश मंत्री उषा मौर्या अपनी बेटी उजाला के साथ अस्पताल पहुंचकर पत्रकारों का हौसला बढ़ाया।
    • उषा ने अपने हाथ से बना मास्क और गमच्छा भेंट किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।