हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा संदीप बने काब...

    संदीप बने काब्रच्छा के सरपंच

    Jind News
    Jind News: संदीप बने काब्रच्छा के सरपंच

    काब्रच्छा में शांति पूर्वक हुआ मतदान

    जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: काब्रच्छा गांव में सरपंच पद के उप चुनाव में संदीप, करन सिंह के बीच आमने-सामने का मुकाबला था। संदीप ने करन सिंह को 613 मतों से हराया। 4080 मतदाताओं में से 2918 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। संदीप को 1758, करन सिंह को 1145 एवं नोटा को 15 मत मिले। चुनाव के बाद मतों की गिनती की गई। सरपंच बने संदीप को रिर्टनिंग अधिकारी एवं एसडीएम दलजीत सिंह ने जीत का सर्टिफिकेट दिया। Jind News

    गांव के राजकीय स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता मतदान करने के पहुंचने लगे। गर्मी का मौसम होने के बावजूद भी मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां पर 3 बूथ मतदान को लेकर बनाए गए। Jind News

    क्या कहते है – रिर्टनिंग अधिकारी एसडीएम दलजीत सिंह, डीएसपी संजय कुमार ने मतदान प्रक्रिया के दौरान निरंतर मतदान केंद्र का दौरा कर जानकारी लेते रहे। मतदाता सूची में नाम न मिलने पर उम्मीदवारों के समर्थक मतदाता सूची से नाम ढूंढते नजर आए। मतदान करने के लिए बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को इंतजार नहीं करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें:– हड़ौली में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो गिरफ्तार