हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी स्वच्छ सर्वेक...

    स्वच्छ सर्वेक्षण के ब्रांड अम्बेसडर बनाए गए संजीव व मेहरबान

    Kairana News
    Kairana: स्वच्छ सर्वेक्षण के ब्रांड अम्बेसडर बनाए गए संजीव व मेहरबान

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कस्बे के संजीव कुमार व मेहरबान अली को स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 हेतु नगर पालिका परिषद कैराना का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है। नपा अध्यक्ष ने नवनियुक्त दोनों ब्रांड अम्बेसडर को पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया है। Kairana News

    कस्बे के संजीव कुमार व मेहरबान अली को प्रदेश के राज्य मिशन निदेशालय ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 हेतु कैराना नगरपालिका परिषद का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। शुक्रवार को नपा कार्यालय में चेयरमैन शमशाद अहमद की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त दोनों ब्रांड अम्बेसडर को पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। नपा अध्यक्ष ने नवनियुक्त ब्रांड अम्बेसडर से उनके उत्तरदायित्व को निष्ठा के साथ निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:–ऊंचागांव में मिले शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नही

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here