हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Crime: घर में...

    Crime: घर में घुसकर सरपंच की गोली मारकर हत्या

    murder

    दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम (Murder)

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। लाखनमाजरा थाना के अंतर्गत गांव चिडी में देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने सरपंच को बेहद नजदीक से गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चुनावी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार बीती रात गांव चिड़ी निवासी सरपंच बालकिशन घर के साथ बने कमरे में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान दो युवक आए और आते ही बालकिशन पर नजदीक से फायर कर दिया। गोली लगते ही सरपंच लहुलुहान होकर वहीं गिर गया और हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजन तुंरत सरपंच को ईलाज के लिए पीजीआई लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में लाखनमाजरा पुलिस ने सरपंच के बेटे कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।