हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कृषि नुहियांवाली आ...

    नुहियांवाली आश्रम के सत ब्रह्मचारी सेवादार जुगती राम सम्मानित

    Servant-Jugti-Ram

     आधुनिक ढंग से कम जगह में लिया अधिक उत्पादन

    सच कहूँ/राजू
    ओढां। परंपरागत खेती के अलावा अगर आधुनिक ढंग से खेती की जाए तो कम जगह से भी अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। इसका उदाहरण डेरा सच्चा सौदा की गांव नुहियांवाली में स्थित शाखा साध बेला धाम आश्रम में देखा जा सकता है। यहां के सत ब्रह्मचारी सेवादार जुगती राम इन्सां ने आधुनिक ढंग से खेती कर कम जगह में भी अच्छा मुनाफा कमाकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    इसी कार्य के चलते शुक्रवार को जुगती राम इन्सां को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सरसा के श्री युवक साहित्य सदन में किसान-जवान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता जगदीश चौपड़ा, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह, सुरेंद्र आर्य, अमर सिंह, भुपेंद्र सिंह, देव कुमार शर्मा, पूर्व चेयरमैन रेणू शर्मा, चेयरमैन मनोज शर्मा, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज व बलकौर सिंह सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे। इस दौरान मुख्यतिथियों ने जुगती राम इन्सां को लीक से हटकर खेती करने के चलते प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।