हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड मनसा देवी मंद...

    मनसा देवी मंदिर हादसे पर सतपाल महाराज का अया बड़ा बयान

    Dehradun
    Dehradun मनसा देवी मंदिर हादसे पर सतपाल महाराज का अया बड़ा बयान

    देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर भगदड़ की घटना में 06 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को जनपद हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर भगदड़ मचने से दुर्घटना में मृत सभी 06 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके उचित इलाज के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

     महाराज ने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है‌ और सरकार भगदड़ के कारणों की जांच करवायेगी।