हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    सऊदी अरब पाकिस्तान को देगा 300 करोड़ डॉलर की मदद

    Saudi, Pakistan, Help

    रियाद 24 अक्टूबर (वार्ता)

    सऊदी अरब आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को 300 करोड़ डॉलर की मदद देगा। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सऊदी अरब पाकिस्तान को तेल के आयात के लिए एक साल का विलम्बित भुगतान सुविधा देने पर सहमत हुआ है, जो 300 करोड़ डॉलर तक है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ‘फ्यूचर इंवेसटमेंट इनिशएटिव ’ (एफआईआई) सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब की यात्रा के दौरान इस संबंध में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

    सऊदी सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पाकस्तान और सऊदी अरब के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग पर फैसला लिया गया कि पाकिस्तान के भुगतान संतुलन को समर्थन देने के लिए एक वर्ष के लिए 300 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा।

    वित्त मंत्री असद उमर और उनके सऊदी समकक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला अल-जदान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। सऊदी अरब ने पाकिस्तान में पेट्रोलियम रिफाइनरी में निवेश में भी रूचि दिखायी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सऊदी सरकार पाकिस्तानी श्रमिकों के लिए सऊदी वीजा शुल्क में कटौती करने पर भी सहमत हुआ।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।