हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Eye Donation: 2 अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेगी सावित्री इन्सां की आँखें

    Eye Donation Mearth
    Eye Donation 2 अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेगी सावित्री इन्सां की आँखें Mearth

    बडौत सन्दीप दहिया। Eye Donation: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए जिसका पूरा जीवन इंसानियत की सेवा में समर्पित रहा वंही मृत्यु उपरांत भी वह मानवता की सेवा में आंखे दान कर मिसाल कायम कर गयी। बडौत ब्लॉक के नगर की आजादनगर कॉलोनी निवासी सावित्री इन्सां आज सुबह सांसारिक यात्रा पूरी करके सचखंड जा विराजी।

    उत्तर प्रदेश के 85 मेम्बर पवन इन्सां की बहन सावित्री इंसा पत्नी मास्टर कृष्णपाल इन्सां लगभग पूज्य गुरुजी से नामदान लेकर लगभग 25 वर्षों से आश्रम से जुड़कर पूज्य गुरुजी की अनमोल प्रेरणा पर चलते हुए रामनाम का गुणगान कर इंसानियत की सेवा करते हुए अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। बताया गया कि वे मानवता भलाई कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेती थी। Eye Donation

    उनका पूरा परिवार नामदान लेकर आश्रम से जुड़ा हुआ था। वे बहुत ही नेक,कर्मठ व परमार्थी कार्यो में आगे रहने वाली तथा दूसरों को भी प्रेरित करने वाली थी। बीमारी के चलते हुए आज उनकी मृत्यु हो गयी। जीते जी तो वे परमार्थी कार्यो में अग्रसर रहती थी बल्कि मृत्यु उपरांत भी उनकी इच्छानुसार अंतिम परमार्थी भलाई कार्य करते हुए दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने के लिए अपनी आँखे दान कर गयी। मेडिकल टीम मेरठ द्वारा सुरक्षित तरीके से आंखे ली गयी और परिवार को प्रशस्ति पत्र दिया व पूज्य गुरु जी द्वारा चलाये गए मानवता भलाई कार्यो की प्रशंसा की गयी। बड़ौत ब्लॉक की समस्त साध संगत नें उनके असमय चले जाने पर शोक प्रकट किया। वे अपने पीछे दो बेटे व उनका परिवार छोड़ गई है।Eye Donation

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here