हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश सावंत ने दोस्...

    सावंत ने दोस्तों-समर्थकों से की गुलदस्ता नहीं देने की अपील

    Dr. Pramod Sawant

    पणजी (एजेंसी)

    गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मंगलवार को अपने दोस्तों और समर्थकों से गुलदस्ता नहीं देने की अपील करते हुए उनसे इसके बदले शुभकामनाएं और समर्थन मांगा है। डॉ. सावंत ने ‘फेसबुक पोस्ट’ में कहा, “मैंने अपने आदर्श और मार्गदर्शक मनोहर भाई के प्रति अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है। राज्य में शोक अब भी जारी है लिहाजा मैं अपने परिवार, दोस्तों और कार्यकर्ताओं से गुलदस्ता और ग्रीटिंग्स नहीं देने की अपील करता हूं।

    मुझे सुशासन के लिए प्रतिबद्धता की महान विरासत को आगे ले जाने के वास्ते आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन की जरूरत है। जय हिंद।” डॉ. सावंत ने साेमवार देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने कैंसर से जूझ रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को निधन होने के बाद यह पद संभाला है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।