हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विद्यालय की ब...

    विद्यालय की बस पलटी

    • 14 छात्र घायल, 2 रैफर

    SadulPur, SachKahoon News: पिलानी-सादुलपुर सड़क मार्ग पर स्थित गांव रड़वा से पास एक निजी स्कूल की गाड़ी पलटने से बस में सवार 14 बच्चे घायल हो गए। दो बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण हिसार रैफर कर दिए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार शाम 4 बजे कस्बा राजगढ़ में स्थित एक निजी विद्यालय की गाड़ी सादुलपुर से हरपालू की ओर जा रही थी। उसी दौरान सादुलपुर पिलानी सड़क मार्ग पर गांव रड़वा से पास बस पहुंचते ही गाड़ी का स्टेयरिंग फेल होने से गाड़ी पलटा खा गई। बस में सवार 24 बच्चों में से 14 बच्चे घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया। कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपालसिंह ने बताया घायल छात्रों को राजकीय रैफरल अस्पताल सादुलपुर में भर्ती करवाया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here