हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Holidays: छुट्टी का हुआ ऐलान, शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर, जानिये वजह

    Holidays
    Holidays: छुट्टी का हुआ ऐलान, शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर, जानिये वजह

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Holidays: हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके स्नेह और प्रेम के कारण ही यह दिन ‘बाल दिवस’ के नाम से जाना जाता है। पंडित नेहरू का मानना था कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों के प्रति उनके इसी लगाव के चलते उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता है। Holidays

    बाल दिवस के अवसर पर देशभर के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और चित्रकला प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। कई जगहों पर इस दिन छुट्टी भी रहती है ताकि बच्चे इस दिन को पूरे आनंद के साथ मना सकें। इस मौके पर देशभर में नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है। Holidays

    यह भी पढ़ें:– NZ vs WI 4th T20: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 बारिश के कारण रद्द