हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश खड़े ट्रक में ...

    खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 3 मरे

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    Ranchi Road Accident: रांची। रांची के कोकर में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु रिम्स में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार युवक जमशेदपुर से रांची एक वैवाहिक समारोह में भाग लेकर वापिस स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। जब वे कोकर में रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। Ranchi News

    लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो में फंसे सभी 6 लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर रिम्स पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    मृतकों की पहचान अग्नि बेसरा, सुजीत सिंकू और पृथ्वी सहदेव के रूप में हुई है। इनमें एक अग्नि बेसरा सरायकेला निवासी भाजपा नेता बास्को बेसरा का पुत्र था। वह रांची स्थित एक्सआईएसएस (जेवियर इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल सर्विस) में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके छोटे भाई अनमोल बेसरा की भी 4 अगस्त 2023 को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। युवकों की मौत की खबर पाकर उनके परिजन जमशेदपुर से रांची पहुंचे हैं। मृतकों के शवों का रिम्स में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। Ranchi News

    Nagaur Accident: राजस्थान में सड़क हादसों में 7 की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here