हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एसडीएम व नायब...

    एसडीएम व नायब तहसीलदार ने यमुना घाट का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

    Kairana News
    Kairana News: एसडीएम व नायब तहसीलदार ने यमुना घाट का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

    कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के चलते बधुवार को यमुना नदी पर रहेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    • पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा समेत स्नान सम्बन्धी तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के किये दावे

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के मद्देनजर एसडीएम व नायब तहसीलदार ने यमुना नदी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बुधवार को यमुना नदी पर होने वाले स्नान को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। Kairana News

    मंगलवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर पहुंची। जहां पर उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर बुधवार को यमुना पर होने वाले विशेष स्नान हेतु की गई व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। एसडीएम ने यमुना घाट पर साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, चेंजिंग रूम व प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही, अधीनस्थ अधिकारियों को यमुना स्नान के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं, शाम के समय नायब तहसीलदार सतीश यादव व राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, लेखपाल लवकेश तंवर ने भी यमुना नदी पर पहुंचकर घाट का निरीक्षण किया।

    उधर, एसडीएम ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के मद्देनजर यमुना पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। यमुना पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं को गहनता से परखा गया है। किसी भी विषम परिस्थिति के लिए यमुना नदी पर गोताखोर व मोटरबोट आदि की व्यवस्था की गई है। स्नान के मद्देनजर एक कंट्रोल रूम व सुरक्षा के दृष्टिगत वॉचिंग टावर बनाया गया है। महिला श्रद्धालुओं के लिए आधा दर्जन चेंजिग रूम बनाने को कहा गया है, जिनमें से तीन कंप्लीट हो गए है। शेष देर रात तक बन जायेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मी भी यमुना पर तैनात रहेगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पीएनएल बैंक के नाम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार