हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यदि आपने सड़क...

    यदि आपने सड़क किनारे ऐसा किया तो पहुंच जायेंगे जेल

    Firozabad News
    Firozabad News: यदि आपने सड़क किनारे ऐसा किया तो पहुंच जायेंगे जेल

    एसडीएम शिकोहाबाद ने अपनाया कड़ा रुख

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: नेशनल हाईवे पर मका सुखाने वाले किसानों पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। एसडीएम ने सभी किसानों को सख्त चेतावनी दी कि अगर हाईवे व सड़क पर मक्का सुखाई तो मामला दर्ज कर जेल भी भेज दिया जाएगा। नेशनल हाईवे के साथ ही सर्विस मार्ग पर किसान अपनी मक्का को सुखाने लगे हैं, जिससे दुपहिया वाहन के फिसलने से हादसा होने का बड़ा खतरा बना रहता है। मक्का के कारण कई वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो गए। इसी मामले को शिकोहावाद तहसील प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए शनिवार को जांच की।

    एसडीएम की जांच में मक्खनपुर से शिकोहाबाद के बीच में कई स्थानों पर हाईवे पर मक्का सूखती मिली। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए हाईवे पर मक्का सुखाने वाले किसानों को चेतावनी दी कि अगर दुबारा से हाईवे पर मक्का सुखाई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी । ऐसे लोगों को जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों से तत्काल अपनी मक्का हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारीयों को निर्देश दिए कि कि वह हाईवे पर मक्का सुखाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें, जिससे कोई दुर्घटना न हो सके । Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलीस की पैनी नजर