हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली, नोएडा...

    दिल्ली, नोएडा के स्कूलों में बम की अफवाह के बाद गुुरुग्राम के स्कूलों में भी चला सर्च अभियान

    Gurugram News
    Gurugram News: दिल्ली, नोएडा के स्कूलों में बम की अफवाह के बाद गुुरुग्राम के स्कूलों में भी चला सर्च अभियान

    गुरुग्राम पुलिस ने बम डिस्पोजल टीम व पुलिस टीमों ने की जांच

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: दिल्ली और नोएडा के स्कूलों में पुलिस को ईमेल के माध्यम से बम की सूचना मिलने पर गुरुग्राम पुलिस भी अलर्ट रही। पुलिस और बम डिस्पोजल टीम ने विभिन्न स्कूलों में जांकर जांच-पड़ताल की। कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने आमजन को पैनिक नहीं होने का आग्रह किया।

    जानकारी के अनुसार दिल्ली व नोएडा पुलिस को क्षेत्र के स्कूलों में बम होने संबंधी एक ईमेल मिली। इस सूचना के बाद से दोनों राज्यों में पुलिस ने स्कूलों में जाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस सूचना से गुरुग्राम के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों में भी टेंशन हो गई। अनेक स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों में पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर बातचीत की। दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन भी तनाव में रहे। क्योंकि बम जैसी सूचना से उनके भी हाथ-पांव फूले थे। फिर भी स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को आश्वस्त किया गया कि उनके बच्चे सेफ हैं। वे पैनिक ना करें। खुद को संभालें। Gurugram News

    दिल्ली, नोएडा के स्कूलों में बम की सूचना के साथ ही ऐहतियात के तौर पर गुरुग्राम पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश पर बस डिस्पोजल टीम और पुलिस की टीमें स्कूलों में पूरी तैयार के साथ पहुंची। कक्षाओं में चप्पे-चप्पे पर टीमों ने जांच की, तलाशी ली। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाल दिया गया था। घंटों तक जांच-पड़ताल करने के साथ पुलिस व बम डिस्पोजल टीमों को कुछ हाथ नहीं लगा। कोई भी संदिग्ध वस्तु कही से भी बरामद नहीं हुई। Gurugram News

    गुरुग्राम पुलिस ने आम जन से अपील की है कि सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी पेनिक/चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी के पास इस संबंध में कोई संदिग्ध सूचना/जानकारी हो तो तुरंत एसीपी क्राइम गुरुग्राम के मोबाइल नंबर-9999981812, डॉयल-112 पर कॉल करके या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दें। डीएलएफ स्थित डीपीएस स्कूल से अखिलेश त्रिवेदी के मुताबिक स्कूल में पूरी जांच-पड़ताल की गई। कहीं से कुछ नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें:– Bank Holiday: मई महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here