हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कालिंदी में स...

    कालिंदी में समाए हरियाणा के तीन किशोर, तलाश जारी

    Kairana News
    Kairana News: कालिंदी में समाए हरियाणा के तीन किशोर, तलाश जारी

    यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित पुल के निकट दोस्तों संग यमुना में नहा रहे थे तीनों किशोर | Kairana News

    • 26 घंटे बाद भी यमुना में डूबे किशोरों का नही लगा सुराग, परिजनों में छाया मातम | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गर्मी से निजात पाने को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना में नहाने आये हरियाणा के तीन किशोर गहरे पानी में समा गए। गोताखोरों ने किशोरों की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया। लेकिन 26 घंटे बीत जाने के बावजूद डूबे किशोरों का कोई सुराग नही लग सका। वहीं, किशोरों के यमुना में डूबने से परिजनों में मातम पसरा है। Kairana News

    विगत गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पानीपत के गांव खोतपुरा निवासी सुमित(16) पुत्र अजमेर, सुमित(17) पुत्र सुरेन्द्र व नीतीश(16) पुत्र जग्गा अपने साथियों गौरव, रिहान व आबिद के साथ में गर्मी से निजात पाने को यमुना में नहाने के लिए आये थे। वह सभी यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुल के निकट यमुना में नहाने लग गए। इसी दौरान वह यमुना के गहरे कुंड में डूबने लगे। शोर मचाने पर पास में ही मछली पकड़ रहे मछुआरों ने गौरव, रिहान व आबिद को बचा लिया, जबकि सुमित पुत्र अजमेर, सुमित पुत्र सुरेन्द्र व नीतीश पुत्र जग्गा यमुना के गहरे पानी में समा गए।

    मामले की सूचना यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर दी गई, जिस पर चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलवाकर यमुना में डूबे युवकों की तलाश शुरू कराई। इसी बीच सूचना मिलने पर एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह कसाना टीम के साथ में यमुना पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। एसडीएम ने यमुना में डूबे किशोरों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए। देर शाम तक चलाए गए सर्च अभियान के बावजूद यमुना में डूबे किशोरों का कोई सुराग नही लग पाया। Kairana News

    वहीं, शुक्रवार को भी हरियाणा व यूपी के गोताखोरों ने मोटरबोट के साथ में यमुना में सर्च अभियान चलाया। लेकिन शाम छह बजे तक भी डूबे तीनों किशोरों का पता नही चल सका। तहसीलदार अर्जुन चौहान ने भी यमुना पर पहुंचकर यमुना में डूबे किशोरों के बारे में जानकारी हासिल की। उधर, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबे तीनों किशोरों की आयु 15 से 17 वर्ष के बीच है। तीनों की तलाश में मोटरबोट से यमुना में निरन्तर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किसी भी किशोर का कोई सुराग नही लग सका है।

    12 दिन बाद भी यमुना में डूबे राजस्थान के युवक का सुराग नही

    विगत चार अगस्त को राजस्थान के जनपद सीकर निवासी युवक महेश, बोधू व लोकेश नहाते वक्त यमुना में डूब गए थे, जिनमें महेश व लोकेश के शव गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाकर यमुना से बरामद कर लिए थे। जबकि तीसरे युवक बोधू का कोई सुराग नही लग सका था। युवक की तलाश में गोताखोरों ने कई दिनों तक यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन 12 दिन बीत जाने के पश्चात भी आजतक युवक का कोई सुराग नही लग सका है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– हिसार के खरड़-अलीपुर में फिर गैंगवार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here