हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश पुलवामा, कुलग...

    पुलवामा, कुलगाम में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिलों में रविवार को सुरक्षा बलों ने दो स्थानों पर घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजव पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह पुलवामा में त्राल ,पेस्तेनु में संयुक्त अभियान शुरू किया। इलाके से बाहर निकलने के सभी छोर को सील कर दिया गया और घर-घर की तलाशी शुरू की गयी , हालांकि अभी आतंकवादियों से सामना नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कुलगाम में अकेयपोरा के समीप भी ऐसा ही अभियान शुरू किया गया है। दोनों स्थानों पर अभियान जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।