हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें दूल्हे की इस ...

    दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन को आया गुस्सा, लौटा दी बारात, सोशल मीडिया पर छाई लड़की

    viral-news

    असम (एजेंसी)। असम में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे पढ़कर आपको गर्व होगा कि ऐसे व्यक्ति के साथ ऐसा ही होना चाहिए। सोशल मीडिया पर लड़की छाई हुई है लोग उसकी हिम्मत की दात दे रहे हैं। असम के नलबाड़ी शहर में एक दूल्हा नशे में धुत होकर बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। दुल्हा ही नहीं बल्कि उसका पिता भी नशे में धुत था। वो बार-बार कोशिश करने के बाद भी कार से बाहर नहीं निकल पा रहा था। उधर दूल्हे की हालत को देख दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

    लोगों ने लड़की की हिम्मत को सराहा

    आपको बता दें कि शहर के बरखानजन क्षेत्र में प्रसेनजीत हालोई बारात लेकर पहुंचा। वो नशे में इतना धुत था कि मंडप में बार-बार गिर रहा था। लोग यही नहीं समझ पा रहे थे कि वो जाग रहा है या सो रहा है। उसके घरवाले और रिश्तेदार उसे होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं दुल्हन ने दुल्हे की यह हालत देख उससे शादी करने से मना कर दिया और बारात को वापिस लौटा। लड़की की हिम्मत को देखकर आस पास के लोग और सोशल मीडिया पर खुब प्रशंसा कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here